ePaper

bhagalpur news. छोटी खंजरपुर हनुमान मंदिर से चार लाख के आभूषण व दानपेटी की चोरी

Updated at : 03 Feb 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. छोटी खंजरपुर हनुमान मंदिर से चार लाख के आभूषण व दानपेटी की चोरी

जोगसर थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने चार लाख रुपए से अधिक के आभूषण और मंदिर की दान पेटी चोरी कर ली.

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने चार लाख रुपए से अधिक के आभूषण और मंदिर की दान पेटी चोरी कर ली. चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और मां अंबे की प्रतिमा पर लगे कीमती आभूषणों के साथ दानपेटी भी चोरी कर ले गये. चोरी किये गये आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी जा रही है. मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष झा ने जोगसर थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. आवेदन के अनुसार मां अंबे की प्रतिमा पर चांदी का लगभग 400 ग्राम वजनी मुकुट, सोने की नथ जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, सोने का हार व मंदिर में रखी दानपेटी चोरी हुई है. सुबह मंदिर खुलने पर चोरी की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर छानबीन शुरू की गयी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. बहुत मजबूत था ताला, टूटने में लगा होगा वक्त मंदिर के एक अन्य पुजारी सुमित कुमार झा ने बताया कि मंदिर के आगे वाले भाग के सामने कई लोगों के घर हैं. अक्सर रात में भी लोगों की आवाजाही होती है. इसलिए चोरों ने ताला तोड़ने के लिए मंदिर का पिछला हिस्सा चुना. पुजारी ने बताया कि ताला काफी बड़ा था. इसलिए ताला तोड़ने में चोरों को वक्त लगा होगा. ग्रिल पर ताला तोड़े जाने के निशान भी देखे जा सकते हैं. इसी मंदिर से पिछले वर्ष चोरों ने एक पांच किलो वजनी एक अष्टधातु से बने नाग की मूर्ति चोरी कर ली थी. मामले में एफआइआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है. जब तक रही पुलिस चौकी, तक तक नहीं होती थी घटना स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटी खंजरपुर चौक और आसपास के क्षेत्र में अक्सर असामाजिक तत्व जुटते हैं.इसे देखते हुए यहां पर पुलिस चौकी की स्थापना की गयी थी. यहां 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती थी. जिससे एसएम कॉलेज या विभिन्न कोचिंग सेंटरों में आने जाने वाली लड़कियों को सुरक्षा मिलती थी. लेकिन इन दिनों यहां से पुलिस चौकी समाप्त कर दी गयी है. दिन में एक या दो बार यहां पुलिस आती है. यहां पर टेबल-कुर्सी है लेकिन पुलिस नहीं रहती है. यह पुलिस चौकी मंदिर के पिछले दरवाजे (जहां का ताला टूटा) से महज 10 मीटर की दूरी पर है. भगवा गमछा ओढ़े चोर ने 2.36 से 3 बजे तक दिया घटना को अंजाम आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि चोरी करने वाला युवक अकेला था. वह भगवा गमछा ओढ़ कर पहले मंदिर के पिछले दरवाजे के पास चहल कदमी कर रहा था. आते जाते वाहन को देख कर वह छिप जा रहा था. रात्रि 2.36 से तीन बजे के बीच उक्त ओर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर भगवा गमछा ओढ़े हुए था. उसने जिंस और चप्पल पहन रखा था. कोट मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा. शैलेंद्र सिंह, सिटी एसपी, भागलपुर प्रभात इनडेप्थ मंदिर को सॉफ्ट टारगेट मान चोर कर रहे हैं लगातार चोरी चोरों ने लिए मंदिरों में चोरी करना साफ्ट टारगेट बन गया है. रात्रि के समय में मंदिर सुनसान हो जाता है और चोर अपना काम आसनी कर लेते हैं. शहर के अधिकांश मंदिरों में विगत वर्षों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है. एक फरवरी 2026 – मुंदीचक स्थित मां वैष्णो दरबार मंदिर में ताला तोड़ कर बैट्री की चोरी कर ली थी. तीन दिसंबर 2025 – इशाकचक थाना क्षेत्र के इश्वरनगर स्थित विषहरी मंदिर और दुर्गा मंदिर से चोरों ने दान पोटियों की चोरी. तीन जुलाई 2025 – एसएसपी कार्यालय से सटे मंदिर परिसर से अष्टधातु की बनी नाग सांप, बर्तन-घंटा की चोरी. चार जुलाई 2025 – एसएम कालेज रोड छोटी खंजरपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर से अष्टधातु के नाग की चोरी 24 मई 2025 – नवगछिया में मंदिर से बजरंगबली की मूर्ति से चांदी के कान के कुंडल, चांदी की जनेऊ समेत अन्य आभूषण की चोरी 10 मार्च 2025 – कहलगांव के अंतीचक स्थित मंदिर से 18 किलोग्राम चांदी के झाप की चोरी

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन