आज निकलेगी जीण माता की निशान शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

जीण भवानी सेवा समिति की ओर से रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल धर्मशाला में जीण माता का दरबार सजाया जायेगा. इससे पहले बुधिया गली स्थित जीण माता मंदिर से रविवार सुबह नौ बजे सैकड़ों युवक-युवती निशान लेकर शोभायात्रा निकालेंगे. दरबार में भजन का आयोजन भी किरया जायेगा.

विज्ञापन

जीण भवानी सेवा समिति की ओर से रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल धर्मशाला में जीण माता का दरबार सजाया जायेगा. इससे पहले बुधिया गली स्थित जीण माता मंदिर से रविवार सुबह नौ बजे सैकड़ों युवक-युवती निशान लेकर शोभायात्रा निकालेंगे. दरबार में भजन का आयोजन भी किरया जायेगा. उक्त जानकारी अध्यक्ष पवन कुमार डोकानिया व महासचिव अरुण कुमार वर्मा ने शनिवार को मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल धर्मशाला परिसर में दी. उन्होंने बताया कि आयोजन में मुख्य यजमान लड्डू गोपाल डोकानिया एवं धर्मपत्नी लक्ष्मी डोकानिया होंगी. यह आयोजन जीण जन्मोत्सव के कार्यक्रम पर हो रहा है. उन्होंने बताया कि जीण माता मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी, जो कोतवाली, एमपी द्विवेदी रोड़, स्टेशन चौक, सुजागंज बाजार, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक होते हुए महादेव सिनेमा सामने गली स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल धर्मशाला पहुंच पूरी होगी. क्रम में जीण परिवार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन होगा. कार्यक्रम में अमरेन्द्र वर्मा, विनोद कुमार डोकानिया, विजय शर्मा, लड्डू गोपाल डोकानियां, महेन्द्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा, महेश वर्मा, दीपक वर्मा, अरुण कुमार डोकानियां, पिंकी बागोरिया, अभिषेक, शिखा, माही, सोनी, महेश, संतोष देवी, सीमा, मनोज/निशा शर्मा, रतन, दिलिप, मधुलता, कीर्ति, मधु, महेश, लक्ष्मी, अनिता, लक्ष्मी, नेहा, सुनीता, रेखा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन