Bhagalpur news चार लेबर कोर्ड के खिलाफ इफ्टू का विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news चार लेबर कोर्ड के खिलाफ इफ्टू का विरोध प्रदर्शन

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं को लागू करने के विरोध में अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन करने के लिए एनटीपीसी कन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) ने एनटीपीसी परियोजना कहलगांव के गेट एक पर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं को लागू करने के विरोध में अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन करने के लिए एनटीपीसी कन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) ने एनटीपीसी परियोजना कहलगांव के गेट एक पर विरोध प्रदर्शन किया. चार श्रम संहिताओं की प्रतियों को जलाया. महासचिव प्रदीप दास ने कहा कि मोदी सरकार ने चार श्रम संहिताओं को लागू करके पहले से ही संघर्षरत श्रमिकों के जीवन को और अधिक दुष्कर बनाने की योजना बनायी है. केंद्र सरकार ने पूर्व में श्रमिकों के संघर्षों और बलिदानों से प्राप्त पुराने श्रम कानूनों को रद्द कर उसके स्थान पर चार श्रम संहिताएं लागू की है, जो भविष्य में श्रमिकों को पूरी तरह से पूंजीपतियों का गुलाम बना देने के लिए पर्याप्त हैं. चार श्रम संहिताओं से श्रमिकों से आठ घंटे के बजाय 12 घंटे कार्य करवाया जायेगा, जिससे कार्य स्थल पर उनकी असुरक्षा बढ़ जायेगी. स्थानीय स्तर पर एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों से हर छह महीने में आचरण प्रमाण पत्र लिया जाता है, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी व अमानवीय है.

मजदूरों के कानूनी सुरक्षा को खत्म कर देनी वाली चार लेबर कोड बिल रद्द करो

लेबर कोड सहित केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों संगठनों के देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले ने नवगछिया के स्टेशन परिसर चौक से सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराजी चौक, मखातकिया चौक तक जुलूस निकाला. पुनः स्टेशन परिसर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि अब तक मजदूरों को कानूनी सुरक्षा और कुछ अधिकार देने वाले सभी 29 श्रम कानूनों को खत्म कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों को मालिकों के गुलाम बना देंगे. सौ, डेढ़ सौ साल पुरानी स्थिति में धकेल देंगे.

प्रखंड कमेटी सदस्य राजेंद्र पंडित ने कहा कि उद्योगों के लिए सस्ते श्रम की एक विशाल सेना तैयार करने के लिए सबसे गरीब जनता के रोजगार से जुड़े मनरेगा को खत्म कर ‘‘वीबी-ग्रामजी कानून 2025’’ बना दिया गया है. इससे महात्मा गांधी का नाम भी हटा दिया गया है.

कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड पुरुषोत्तम दास, कॉमरेड संथाल जी, राधे श्याम रजक, वकील मंडल, सुरेश कुंवर, राजकिशोर यादव, रामबालक राम, जयप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत पुनामा प्रताप नगर पंचायत की सरपंच सह ऐपवा जिला कमेटी सदस्य नीतू कुशवाहा, पुष्पा भारती, कंचन देवी, बुलबुल देवी, मंची देवी, लालचन मंडल, रुदल मंडल, बैजनाथ महतों, विनोद मंडल, अर्जुन राम, सुधीर राम, शंभू राय, अवधेश मंडल, मिथुन सिंह, अमित कुमार, प्रेम कुमार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन