शाहकुंड में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिल कर पहली को गला दबा कर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 7:53 PM

विज्ञापन

शाहकुंड में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिल कर पहली को गला दबा कर मार डाला

विज्ञापन

= शाहकुंड थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव की घटना

= दूसरी पत्नी के साथ मिल कर की हत्या= मृतका की मां ने दामाद और सौतन के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

शाहकुंड.

थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव में राजीव यादव ने दूसरी शादी रचाई और पहली पत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी को मारपीट के बाद गला दबा कर मार डाला. विवाहिता की हत्या की सूचना पर पहुंची शाहकुंड पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका संगीता देवी का मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र का झाझा गांव है. विवाहिता की मां सविता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि दामाद राजीव यादव ने पांच वर्ष पूर्व असरगंज के कसटीकर गांव में खुशबू देवी के साथ दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी रचाने के बाद से ही वह संगीता देवी के साथ मारपीट करने लगा और जान मारने की धमकी देता था. राजीव के इस हरकत की शिकायत उनकी बेटी मायके में करती थी. परेशान होकर मायके वाले उसे झाझा गांव लेकर चले गये.

दामाद राजीव यादव व सौतन खुशबू को किया नामजद

मृतका की मां सविता देवी का आरोप है कि दामाद कुछ दिन पूर्व संगीता को गांव लाया और लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. गुरुवार की संध्या राजीव यादव ने पत्नी संगीता को गला दबा कर मार डाला. मृतका की मां झाझा गांव की सविता देवी ने दामाद राजीव और सौतन खुशबू देवी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीव यादव किसान है. मृतका को एक पुत्र है, जबकि, उनकी सौतन को दो पुत्री है. थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन