शारिरिक संबंध बनाने के बाद भाग रहे युवक को पकड़ा, भाई ने गुमराह करने को बनायी अपहरण की कहानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 10:11 PM
शारिरिक संबंध बनाने के बाद भाग रहे युवक को पकड़ा, भाई ने गुमराह करने को बनायी अपहरण की कहानी
जिला में शुक्रवार को हुई एक घटना में जहां एक युवक को लड़की वालों ने शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने के आरोप में पकड़ लिया. तो दूसरी तरफ पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी बनाते हुए युवक का भाई सिटी एसपी के पास पहुंच गया. जहां उसने लड़की वालों के द्वारा उनके भाई का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की. मामला संज्ञान में तब आया जब सिटी एसपी ने घटना के संबंध में जोगसर पुलिस से इसकी जानकारी ली. जहां पता चला कि लड़की पक्ष के लोग एक युवक को पकड़ कर थाना लेकर पहुंचे हैं. और लड़की मामले में युवक के द्वारा शादी का झांसा दे शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगा रही है. इसके बाद पुलिस ने युवक-युवती को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. सजौर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि आरोपी युवक सन्हौला का रहने वाला है. आरोपी की बहन की शादी लड़की के ही गांव में हुई है. युवक अक्सर वहां आना जाना करता था. इसी दौरान उन दोनों के बीच नजदीकियां बनी और युवक उसे शादी का झांसा देकर चार सालों तक शारिरिक संबंध बनाता रहा. विगत अक्टूबर में दबाव देने के बाद युवक ने उससे होटल में शादी की थी. इसके बाद विगत गुरुवार को भी लड़के ने लड़की को भागलपुर बुलाया. जहां रात में होटल ले जाकर दोबारा उसके साथ संबंध बनाया. इसके बाद शुक्रवार सुबह होते ही युवक होटल से भागने लगा. जिस पर युवती ने शोर मचाकर युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पहले होटल और फिर कचहरी परिसर में भी हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इधर आरोपी युवक का भाई मामले को लेकर सिटी एसपी के पास पहुंच गया. जहां पुलिस अधिकारी को उसके भाई का लड़की वालों के द्वारा अपहरण किये जाने की झूठी कहानी प्रस्तुत कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की. मिली जानकारी के अनुसार युवती ने मामले में जोगसर थाने में आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. उसका कहना है कि वह उक्त लड़के के साथ रहना चाहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










