कृष्णानंद स्टेडियम में आज से फुटबॉल का महासंग्राम
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 09 Feb 2026 11:57 PM
कृष्णानंद स्टेडियम में मंगलवार 10 फरवरी से पिंकू दा द्वितीय वर्ष बिहार स्टेट रेफरशीप एचआर भागलपुर कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन होगा.
कृष्णानंद स्टेडियम में मंगलवार 10 फरवरी से पिंकू दा द्वितीय वर्ष बिहार स्टेट रेफरशीप एचआर भागलपुर कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन होगा. फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है. टूर्नामेंट अरुण स्पोर्ट्स क्लब, अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों की कुल आठ टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. आयोजन को लेकर मैदान की मरम्मत, साफ-सफाई और दर्शकों की सुविधा से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मंगलवार 10 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे खेला जायेगा, जिसमें एनएफसी गनगनिया और एलेवन स्टार बरेपुरा की टीमें आमने-सामने होंगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन नप की उपसभापति नीलम देवी करेंगी. प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है. सोमवार को सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कृष्णानंद स्टेडियम पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को खेला जायेगा.
अंचल कार्यालय में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई
सुलतानगंज अंचल कार्यालय में सोमवार को राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी ने भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई की. कुल तीन मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आये, जिनमें से दो मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामला प्रक्रियाधीन बताया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार के समक्ष एक मामला पेंशन से संबंधित प्रस्तुत किया गया, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गयी.सीओ ने विवाद की जांच की
पीरपैंती. हुजूर नगर में आदिवासी समाज के धर्मस्थल जाहेर स्थान पर गोबर रखने के बाद पीरपैंती सीओ चंद्रशेखर कुमार पीरपैंती थानाध्यक्ष के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे. दोनों पक्षों से शांति बनाये रखने की अपील की. शंकर चौधरी को गोबर हटाने का निर्देश दिया.आदिवासी समाज के लोगों ने बताया कि करीब सौ साल से इस जमीन पर वह पूजा पाठ करते आ रहे हैं. सीओ ने दोनों पक्षों को कागजात उपलब्ध कराने को कहा.उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










