Bhagalpur news ब्लॉक के पीछे की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी के नेतृत्व में दिलगौरी मुहल्ला के इस्लामनगर में सरकारी भूमि पर बने मकानों को बुलडोजर से तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
न्यायालय के आदेश पर राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी के नेतृत्व में दिलगौरी मुहल्ला के इस्लामनगर में सरकारी भूमि पर बने मकानों को बुलडोजर से तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर कार्रवाई की. राजस्व अधिकारी ने पुलिस बल की उपस्थिति में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. उन्होंने बताया कि उक्त रास्ता 334 फीट लंबा और एक मीटर से अधिक चौड़ा है, जिस पर करीब 10 लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था. 13 जनवरी को भी जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. बचे लोगों को जल्द खाली करने का निर्देश दिया गया था. खाली नहीं करने पर प्रशासन और बुलडोजर की मदद से मंगलवार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. मंगलवार को एक घर के अतिक्रमण को हटा कर पूरे रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
छिनतई कर भाग रहे दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 112 पुलिस सौंपा
घोघा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को चेन स्नेचिंग की एक घटना सामने आई, जिसमें महिला के गले से सोने की चकती छीनकर फरार हो रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया. बाद में दोनों आरोपियों को 112 डायल पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, साधुपुर निवासी महिला बबीता देवी ओलपुरा गांव के समीप जा रही थीं. इसी दौरान ममलखा गांव के आशीष कुमार एवं आदर्श नगर फुलकिया निवासी मनीष कुमार ने उनके गले से सोने की चकती छीन ली और भागने लगे. महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद डायल 112 को सौंप दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




