इस्माईलपुर -बिंद टोली में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 9 सेमी घटा, लेकिन तटबंध पर अब भी खतरा

Updated:
विज्ञापन

गोपालपुर बाढ का पानी घटने के बावजूद बालू भरी बोरियों के सहारे सुरक्षा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालपुर में गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर की कमी आई है. हालांकि, पानी अभी भी खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर बह रहा है. प्रशासन और जल संसाधन विभाग इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध और ब्रह्मोत्तर बांध को हाई अलर्ट पर रखकर सतर्कता बरत रहा है.

विज्ञापन

गोपालपुर: इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध के एसपी-07 गेज पर गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी है. रविवार सुबह छह बजे यहां गंगा का जलस्तर 33.15 मीटर दर्ज किया गया. जलस्तर घटने से राहत जरूर मिली है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.

विज्ञापन

खतरे के निशान से अब भी 1.55 मीटर ऊपर पानी

गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान 31.60 मीटर से 1.55 मीटर ऊपर है. वहीं, यह उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 33.50 मीटर से महज 35 सेंटीमीटर नीचे है.

यानी जलस्तर में कमी के बावजूद नदी का पानी अभी भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है. एचएफएल के बेहद करीब पानी रहने के कारण तटबंध पर निगरानी को लेकर प्रशासन और जल संसाधन विभाग सतर्क है.

तटबंध के नीचे के हिस्से को छू रहा पानी

जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंगा का पानी अभी भी तटबंध के नीचे के हिस्से को छू रहा है. हालांकि विभाग ने फिलहाल इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध को सुरक्षित बताया है.

जलस्तर में लगातार कमी को राहत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन ब्रह्मोत्तर बांध समेत अन्य संवेदनशील हिस्सों पर पानी का दबाव और बाढ़ का प्रभाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

दोनों बांध हाई अलर्ट पर

स्थिति को देखते हुए इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध और ब्रह्मोत्तर बांध को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जलस्तर में आगे होने वाले बदलाव और तटबंध के संवेदनशील हिस्सों की लगातार निगरानी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन