Bhagalpur news सुलतानगंज का गंगा तट होगा बेहतर, सालों भर पक्की सीढ़ी पर रहेगी गंगा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 12:12 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज का गंगा तट 18 माह में नये लुक में दिखेगा. सालों भर गंगा सीढ़ी घाट पर रहेगी. कांवरिया गंगाजल भर गंगा के रास्ते कच्चा पथ पर पहुंच जायेंगे.

विज्ञापन

शुभंकर, सुलतानगंज

सुलतानगंज का गंगा तट 18 माह में नये लुक में दिखेगा. सालों भर गंगा सीढ़ी घाट पर रहेगी. कांवरिया गंगाजल भर गंगा के रास्ते कच्चा पथ पर पहुंच जायेंगे. सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट को रिवरफ्रंट की तरह विकसित करने को लेकर सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने सीएम नीतीश कुमार से बड़ा तोहफा लिया है. राज्य सरकार ने सुलतानगंज में 1.26 करोड़ की लागत से सीढ़ी घाट, चैनल व पीसीसी सड़क का निर्माण का काम शुरू करवा दिया है. सुलतानगंज में मूल स्वरूप में सालों भर गंगा उत्तरवाहिनी होगी. गंगा के सूखने के बाद फिर उसी रूप को प्रदान करने की कवायद शुरू हो गयी है. चैनल के माध्यम से गंगा को उत्तर वाहिनी स्वरूप प्रदान किया जायेगा.

अभियंता की टीम ने लिया जायजा, विधायक ने दी जानकारी

सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल के आवास पर मंगलवार को जल संसाधन विभाग भागलपुर के कार्यपालक अभियंता आदित्य त्यागी, सहायक अभियंता राजीव रंजन, जई विक्रम कुमार ने जायजा लेने के बाद कई जानकारी विधायक को दी.

बनेगा चेजिंग रूम, होगी बैठने की व्यवस्था

विधायक ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर तक घाट का निर्माण होगा. कृष्णगढ़ से अजगैबीनाथ मंदिर पुल तक सड़क 30 मीटर चौड़ी बनेगी. 15 मीटर बालू और ढाई-ढाई मीटर फेवर ब्लॉक और 10 मीटर पीसीसी सड़क होगी. 74 स्टेप बनाये जायेंगे, इसकी चौड़ाई 0.45 मीटर व प्लेटफार्म के साथ ऊंचाई 15 मीटर होगी. मार्च 2026 तक 18 माह में काम पूरा कर लिया जायेगा. सालों भर सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा श्रद्धालुओं के लिए पक्की सीढ़ी घाट पर मिलेगी. कांवरियों को गंगाजल भरने बाजार नहीं जाना होगा. गंगा के रास्ते ही कृष्णगढ़ मोड से निकल जायेंगे. रेलवे ऊपरी पुल पर चढ़ कर कच्चा कांवरिया पथ पर पहुंच जायेंगे.

भूमि पूजन के बाद काम शुरू कर दिया गया है. चेंजिंग रूम, टॉयलेट व बैठने की व्यवस्था के साथ रोशनी की सुविधा होगी. धूप व बारिश से बचने के लिए व्यापक इंतजाम किया जायेगा. विधायक ने मुख्यमंत्री सहित जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया. विधायक आवास पर भाजपा नेता नवीन कुमार बन्नी, निरंजन कुमार, मनीष कुमार, विनय कुमार, मनीष कुमार, प्रो संतलाल मंडल, मिथिलेश कुमार चौधरी, जनार्दन मंडल, नंद किशोर मंडल, कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन