डॉ जायसवाल के घर की लड़ाई विभाग तक पहुंची
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 9:46 PM
टीएमबीयू के पीजी फिजिक्स विभाग में बुधवार को शिक्षक डॉ सुदेश कुमार जायसवाल के घर की लड़ाई विभाग तक पहुंच गयी.
टीएमबीयू के पीजी फिजिक्स विभाग में बुधवार को शिक्षक डॉ सुदेश कुमार जायसवाल के घर की लड़ाई विभाग तक पहुंच गयी. करीब दो घंटे तक विभाग में हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी. सूचना मिलने पर विवि थाना पुलिस विभाग पहुंची. थाना के एसआइ धमेंद्र कुमार ने हंगामा कर रही शिक्षक की पत्नी साधना कुमारी को समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके बाद महिला विभाग से चली गयी. बता दें कि साधना कुमारी ने 12 अक्तूबर को महिला थाना में अपने पति डॉ सुदेश कुमार जायसवाल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पति पर कार्रवाई नहीं होने से खिन्न महिला फिजिक्स विभाग पहुंची. विभागाध्यक्ष व कुछ शिक्षकों से अपने पति के बारे में छानबीन की. फिर महिला पति के चैंबर चली गयी. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाये. पति-पत्नी के विवाद में विभाग क्या करेगा : एचओडी विवाद बढ़ते ही अपने पति डॉ सुदेश जायसवाल को चैंबर से बाहर खींचकर महिला साथ ले जाने लगी. शोर-शराबा होने पर विभाग के कुछ कर्मी मौके पर पहुंचे. बीच-बचाव कर हंगामा को शांत कराया. विभाग में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. उधर, विभाग के हेड प्रो कमल प्रसाद ने कहा कि पति-पत्नी का मामला है. इसमें विभाग किया करेगा. ———————- पत्नी का आरोप पत्नी साधना कुमारी ने अपने पति डॉ जायसवाल पर आरोप लगाया है कि जिस फ्लैट में रहती है उसे पति ने बेच दिया है. अब रहने-खाने के लिए जगह नहीं है. पति के इस रवैये से वह सड़क पर आ गयी है. महिला ने बताया कि फ्लैट की बिजली व पानी की व्यवस्था खत्म करा दी है. ऐसे में मानसिक प्रताड़ना से जूझ रही है. महिला ने आरोप लगाया है कि सर्विस बुक से उनका नाम कुछ शिक्षक के सहायता से हटा दिया गया है. ऐसा करना गंभीर मामला है. उन्होंने कुछ शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मदद से सर्विस बुक से नाम हटाया गया है. ————————– सारा आरोप निराधार व गलत है : पति डॉ सुदेश जायसवाल ने कहा कि पत्नी द्वारा लगाये जा रहे सारे आरोप निराधार व गलत हैं. पत्नी का व्यवहार घर में भी अच्छा नहीं रहता है. उन्होंने कहा कि बैंक का कर्ज चुकाने के लिए फ्लैट बेचा है. पत्नी को किराये का मकान व जीवन निर्वाह भत्ता देने के लिए तैयार हैं. डॉ जायसवाल ने कहा कि पत्नी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. ऐसे में अब साथ नहीं रह सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि विभाग में कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. यह पूरा मामला भी उसी साजिश का हिस्सा है. ———— उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर करायी जायेगी जांच: कुलपति टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि पूरे मामले पर उनकी नजर है. विवि प्रशासन मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कमेटी बना रही है. ताकि कमेटी पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट विवि प्रशासन को उपलब्ध कराये. रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में राजभवन को भी जानकारी भेजी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










