Bhagalpur News: बुद्धूचक थाना क्षेत्र से गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बुद्धूचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार की है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पीरपैंती
एसडीपीओ-टू डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता ने पीरपैंती स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना पर बुद्धूचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार की है. छापामारी में महिला के पास से करीब पांच किलो गांजा जैसा पदार्थ मिला. पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि बुद्धूचक थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि घोरघट में रूपा देवी अपने घर में गांजा लेकर आयी है. यहां से वह बिक्री करती है. सूचना पर पुलिस ने वरीय पदाधिकारी एवं सीओ जानकारी देते हुए रूपा देवी के घर में छापामारी की. तलाशी के क्रम में रूपा देवी घर के पीछे वाले दरवाजे से भागने लगी. उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो महिला घर के बगल की एक झाड़ी में सफेद रंग का एक झोला फेंकते हुए भागी. खदेड़ कर महिला सशस्त्र बलों ने उसे पकड़ लिया. महिला दिलीप कुमार की पत्नी है.घर से प्लास्टिक में पैक सात पीस मादक पदार्थ जब्त
पुलिस ने उसके घर से भूरा रंग के प्लास्टिक में पैक किया हुआ सात पीस एवं एक नीला रंग के प्लास्टिक में बना हुआ गांजा (जैसे मादक पदार्थ) बरामद किया है. बरामद पदार्थ का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे विधिवत तरीके से जब्त कर लिया है. अर्जुन कुमार गुप्ता ने कहा कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










