TMBU: विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म आज तक भरायेगा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 11:20 PM

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म आज तक भरायेगा

विज्ञापन

टीएमबीयू पीजी सत्र 2023-25 सेमेस्टर वन की परीक्षा फॉर्म किसी कारण से जो छात्र-छात्राएं नहीं भर पाये थे, ऐसे छात्रों को विवि प्रशासन ने एक और मौका दिया है. सिर्फ मंगलवार को विलंब शुल्क के साथ पीजी सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म भरायेगा. इसके बाद छात्रों को मौका नहीं दिया जायेगा. इसे लेकर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने अधिसूचना जारी की है. दरअसल, मारवाड़ी कॉलेज के पीजी कॉमर्स विभाग के सेमेस्टर वन के करीब 20 छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से रोक दिया गया था. विभाग से कहा गया था कि क्लास में छात्रों की उपस्थिति कम है. छात्रों ने बताया कि स्पेशल क्लास पूरा करने के बाद भी परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा है. इसे लेकर छात्र-छात्राएं पहले परीक्षा नियंत्रक से मिलने गये, तो वे विभाग में नहीं थे. मामले को लेकर छात्र-छात्राएं कुलपति के आवास के बाहर पहुंच गये. सूचना मिलने पर वीसी ने परीक्षा नियंत्रक से बात कर दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद परीक्षा विभाग से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक दिन बढ़ायी गयी है.

स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

टीएमबीयू में स्नातक चार वर्षीय कोर्स सत्र 2024-28 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन मंगलवार निर्धारित है. डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार ने कहा कि इसे लेकर पूर्व में ही सभी कॉलेजों को पत्र भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि 27 मई को प्रथम मेधा सूची जारी की जायेगी. इस सूची के आधार पर एक जून तक स्नातक में नामांकन लिया जायेगा. दूसरी मेधा सूची छह जून को प्रकाशित की जाएगी. इस सूची के आधार पर सात से 10 जून तक कॉलेजों में नामांकन लिये जाएंगे. तीसरी मेधा सूची 13 जून को प्रकाशित की जाएगी. इस सूची से 14 से 18 जून तक कॉलेजों में नामांकन लिये जाएंगे. ऑन स्पॉट व कोटा सीट से 19 से 28 जून तक नामांकन लिये जाएंगे. एक जुलाई से क्लास शुरू होगा.

स्नातक पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म कल तक भरे जा सकेंगे

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2022-25 पार्ट टू का विलंब शुल्क के साथ 22 मई तक कॉलेजों में जमा लिया जायेगा. विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने कहा कि 20 से 22 मई तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा लिये जाएंगे. उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म जमा नहीं लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन