पूर्व सरपंच की पुत्री की हत्या कर शव को पंखा से लटकाया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 1:30 AM

विज्ञापन

रंगरा थाना के मुरली में पूर्व सरपंच की पुत्री की हत्या कर शव को पंखा से लटकाया गया है

विज्ञापन

नवगछिया रंगरा थाना के मुरली में पूर्व सरपंच की पुत्री की हत्या कर शव को पंखा से लटकाया गया है. मृत युवती शंभु प्रसाद सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी है. पूर्व सरपंच का कहना हैं कि पड़ोसी ने मेरी पुत्री की हत्या कर शव को पंखा से लटका दिया. शनिवार को पड़ोसी व उसकी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ था. पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर देने की धमकी दी थी. हम लोग बासा पर रह कर खेत में काम करवा रहे थे. शाम में पत्नी बासा से घर आयी, तो ज्योति को पंखे से लटका देखी. मां बासा जाकर हम लोगों को जानकारी दी. हमलोग घर पहुंच कर पुत्री को पंखे से उतार इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गये. चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात बच्ची को मृत घोषित कर दिया.मेरी पुत्री की हत्या कर दुपट्टा में बांध कर पंखा से लटकाया गया है. मेरी पुत्री आत्महत्या नहीं कर सकती. बेड और पंखे की दूरी काफी अधिक है. इतनी दूरी पर बिना किसी सहारे के पंखे से लटक ही नहीं सकती है. घटना की जानकारी रंगरा थाना की पुलिस को दी. रंगरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की. रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि मृत युवती के परिजन बार-बार बयान बदल रहे है. वह बता रहे हैं कि शाम में पड़ोसी से विवाद हुआ था. पड़ोसी ने ही मेरी पुत्री की हत्या कर शव पंखा से लटका दिया है. मामला आत्महत्या का भी हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात स्पष्ट हो पायेगा.

युवक की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक को भेजा जेल

ट्रैक्टर के टक्कर से मुमताज की मौत मामले में चालक पर प्राथमिकी मृतक के भाई के बयान पर दर्ज की गयी है. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मिल्की गोशाला के मुकतान कुमार को जेल भेज दिया. 20 जून को राजेंद्र कॉलोनी के पुलिस फाड़ी के पास बालू लोड अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी थी. मृतक युवक मक्खातकिया का मो मुमताज है. फाड़ी के पुलिस ने घटना के समय ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन