bhagalpur news. महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर उद्यमिता दिया जायेगा बढ़ावा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

बीएयू सबौर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण का सफलता पूर्वक समापन हुआ

विज्ञापन

बीएयू सबौर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण का सफलता पूर्वक समापन हुआ. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फॉर्मर फर्स्ट कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य महिला किसानों को खाद्य प्रसंस्करण तकनीक में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दो दिनों में बीएयू सबौर परिसर में खाद्य विज्ञान एवं पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, इंजीनियर कुमार संदीप, कंचन कुमारी एवं डॉ प्रेम प्रकाश द्वारा महिला किसानों को कुकीज, प्याज पाउडर तथा आलू चिप्स के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आधुनिक मशीनों एवं तकनीक के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण की विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के प्रधान अन्वेषक डाॅ रामानुज विश्वकर्मा एवं प्रधान अन्वेषक डॉ विजय कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण सुझाव देकर प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया. कार्यक्रम कुलपति डॉ डीआर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन