शाहपुर गांव में आग से आठ घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर गांव में आग से आठ घर जल कर राख

विज्ञापन

घोघा. थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से आठ घर जल कर राख हो गये. आग लगभग 12:30 बजे एक घर में लगी. देखते देखते आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नही चला. अलग-अलग घरों से नकदी के तीन लाख 65 हजार के अलावा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित 10 लाख से ज्यादा का सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित मनसुख मंडल, बहादुर मंडल, रणजीत मंडल, राजकुमार मंडल, महादेव मंडल, संजय मंडल, सुनील मंडल, वीणा देवी ने बताया कि हमलोगों के पास शरीर पर जो कपड़ा पहने है वही बचा है. बाकी सब जल कर राख हो गया. खाने-पीने की समस्या हो गयी है. अभी तक कही से किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिला है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. अग्नि शमन की दो गाड़ी पहुंची थी. पक्कीसराय मुखिया अंजो देवी सहयोग कर रहीं हैं. सूचना पर घोंघा थाना प्रभारी अजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन