कहलगांव में आज से 8 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव, 1008 लड्डुओं से होगा सहस्त्रार्चन : जानें पूरा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

कहलगांव की शारदा पाठशाला में गणेश पूजन को लेकर तैयारी पूरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कहलगांव में 8 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से हो रहा है. इस बार 1008 लड्डुओं से सहस्त्रार्चन विशेष आकर्षण होगा. विधायक शुभानंद मुकेश इसका उद्घाटन करेंगे, जिसमें एनटीपीसी प्रमुख और एसडीएम भी अतिथि होंगे.

विज्ञापन

भागलपुर : कहलगांव में सोमवार से आठ दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव एवं मेले का शुभारंभ होगा. भारतीय कला कुंज परिषद, नदिया टोला के तत्वावधान में शारदा पाठशाला स्थित खेल मैदान में 14 से 21 सितंबर तक गणेश पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आठ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.

विज्ञापन

विधायक शुभानंद मुकेश करेंगे उद्घाटन

महोत्सव का उद्घाटन विधायक ई. शुभानंद मुकेश करेंगे. कार्यक्रम में एनटीपीसी परियोजना प्रमुख रविंद्र शर्मा और अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

1008 लड्डुओं और दूर्वा से होगा गणपति सहस्त्रार्चन

महोत्सव में गणपति की स्थापना वैदिक विधि-विधान से की जाएगी. पूजन आचार्य निलेश कुमार शुक्ला के साथ वाराणसी से आए दो विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराया जाएगा.

गणेश-अंबिका पूजन, वरुण कलश पूजन, दीपक पूजन, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका पूजन और शिव-पार्वती पूजन के बाद महा गणपति की स्थापना होगी. षोडशोपचार विधि से पूजा के साथ 1008 लड्डुओं और दूर्वा से गणपति सहस्त्रनाम द्वारा सहस्त्रार्चन किया जाएगा. इसे महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया है.

आठ दिनों तक होंगे ये कार्यक्रम

  • 14 सितंबर: प्रतिमा पूजन एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 3 बजे
  • 15 सितंबर: डांस कहलगांव डांस, शाम 7 बजे
  • 16 सितंबर: शिवचर्चा सुबह 11 बजे और डांडिया शाम 7 बजे
  • 17 सितंबर: झांकी एवं नाट्य, शाम 6 बजे
  • 18 सितंबर: संगीत प्रतियोगिता, शाम 7 बजे
  • 19 सितंबर: भक्ति जागरण, शाम 7 बजे
  • 20 सितंबर: डांस कहलगांव डांस फाइनल, शाम 6 बजे
  • 21 सितंबर: प्रतिमा विसर्जन एवं गुलाल, दोपहर 2 बजे

कई वर्षों से हो रहा गणेश पूजा का आयोजन

भारतीय कला कुंज परिषद के अध्यक्ष विकास कुमार यादव उर्फ विक्की यादव ने बताया कि शारदा पाठशाला में पिछले कई वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार महोत्सव को पहले से अधिक भव्य रूप दिया गया है और वाराणसी से विद्वान ब्राह्मणों को पूजा के लिए बुलाया गया है.

आयोजन समिति ने कहलगांव के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है. वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अन्य श्रद्धालुओं द्वारा गणेश पूजा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन