491 विद्यालयों में 15 दिनों के अंदर डीप बोरिंग कराने की मिली मोहलत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jun 2024 10:17 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 594 विद्यालयों में पीएचइडी व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में पीने योग्य पानी के लिए डीप बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है. इसमें 103 विद्यालयों में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो गया है और शेष 491 विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है.

विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 594 विद्यालयों में पीएचइडी व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में पीने योग्य पानी के लिए डीप बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है. इसमें 103 विद्यालयों में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो गया है और शेष 491 विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है. डीएम ने निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण करायें. साथ ही शिक्षकों का लंबित भुगतान व सेवांत लाभ के मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने कहा. शैक्षणिक गुणवत्ता का भी होगा मूल्यांकन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण रोस्टर के अनुसार निरीक्षी पदाधिकारी व कर्मी को सप्ताह में कम से कम सभी विद्यालय का एक बार निरीक्षण कर इ-शिक्षा कोष पर तीन माह तक अपलोड किया जायेगा. इसकी साप्ताहिक समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी. डीएम ने कहा कि निरीक्षी पदाधिकारी व कर्मी निरीक्षण के क्रम में बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता में हुए विकास का भी मूल्यांकन करेंगे. भूमिहीन विद्यालयों के लिए बन रहे भवन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 20 भूमिहीन विद्यालयों में भवन निर्माण की निविदा की प्रक्रिया की गयी थी, जिसमें सफल निविदा के आधार पर चार विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है. शेष 16 विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए पुनः निविदा प्रक्रिया चल रही है. डीएम ने निर्देश दिया कि अविलंब 16 विद्यालयों में भवन निर्माण की निविदा की प्रक्रिया पूर्ण करें. बताया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना का संचालन किया जा रहा है. मई, 2024 तक रसोईया का मानदेय भुगतान किया जा चुका है. पांच रसोईया अनुग्रह अनुदान आवंटन अप्राप्त रहने के कारण लंबित है. डीएम ने निर्देश दिया कि आवंटन प्राप्त होते ही अविलंब रसोईया अनुग्रह अनुदान का भुगतान करें. थाली खरीद में अनियमितता मामले में होगी कार्रवाई समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि थाली क्रय में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हो रही है. इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गयी. जांच के बाद दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन