Bhagalpur news फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दवा वितरण शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दवा वितरण शुरू

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में मंगलवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में मंगलवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल ने फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी व एल्बेंडाजोल खिला कर की.अस्पताल प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार 17 दिनों तक रेफरल अस्पताल सहित पूरे क्षेत्र में चलाया जायेगा. अस्पताल परिसर में भी दवा खिलाने की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिए विशेष एमडीए कॉर्नर बनाया गया है. बुधवार को क्षेत्र के 140 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जहां जीविका समूह से जुड़े परिवारों सहित आम लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी. अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 140 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी के लिए 13 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं.उद्घाटन पर अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह, बीसीएम कुमार नलिन, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि श्रीकांत तथा पीरामल फाउंडेशन से अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाये.

खरीक में एमडीए राउंड का शुभारंभ, बीडीओ ने खुद दवा खिलाकर किया उद्घाटन

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले 17 दिवसीय सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) का शुभारंभ मंगलवार को खरीक प्रखंड में किया गया. उद्घाटन बीडीओ मोनी कुमारी ने स्वयं फाइलेरिया की दवा खिला कर किया. बीडीओ ने कहा कि जन-आधारित व्यापक अभियान चला कर ही देश को पोलियो, चेचक जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त किया गया है. अब उसी तरह एमडीए अभियान से फाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. एमडीए अभियान के दौरान 14 दिनों तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को उम्र के अनुसार फाइलेरिया की दवा का निर्धारित डोज देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, एक सप्ताह के अंदर की धात्री माताएं तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को दवा नहीं खिलाई जायेगी. बीडीओ ने लोगों से अपील की कि दवा खाली पेट न लें. दवा सेवन से पहले यह सुनिश्चित करें कि कम से कम चार घंटे के भीतर भोजन किया गया हो. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता है. कार्यक्रम में खरीक पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ सुजीत कुमार, बीएचएम, बीसीएम मधुकांत झा, बिनोद कुमार शर्मा, एमडीए को-ऑर्डिनेटर नवनीत कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. सभी ने आमजन से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन