ePaper

Bhagalpur News. 79 प्रतिशत कार्य पूर्ण, अप्रैल तक बन जायेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन :डॉ जायसवाल

Updated at : 27 Jan 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. 79 प्रतिशत कार्य पूर्ण, अप्रैल तक बन जायेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन :डॉ जायसवाल

सैंडिस कंपाउंड में फहराया तिरंगा.

विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने सैंडिस कंपाउंड में फहराया झंडा, बोले

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैंडिस कंपाउंड में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में उद्योग सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने झंडा फहराया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 (भागलपुर-नवगछिया खंड) वर्तमान यातायात दबाव के अनुसार अपर्याप्त है. लगातार बढ़ते वाहनों, औद्योगिक परिवहन और यात्रियों के कारण इसका चौड़ीकरण प्रस्तावित है. लगभग 4,000 करोड़ लागत से 100 किलोमीटर लंबी बन रही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क का लगभग 79 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है. अप्रैल, 2026 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है. भागलपुर-हंसडीहा पथ के लोहिया ब्रीज से बायपास तक फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ 17 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस पथ के बन जाने से शहर की लगभग छह लाख आबादी को सुविधा मिल जायेगी. भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली पथ के चौड़ीकरण के लिए 114 करोड़ दो लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला.

इसके पूर्व उन्होंने परेड की सलामी ली. उनके साथ जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने परेड का निरीक्षण किया. आइजी विवेक कुमार, आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने भी परेड की सलामी ली.मुख्य मंच पर भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव, महापौर डॉ बसुंधरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल, उपमहापौर डॉ सलाहउद्दीन अहसन व जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार आदि उपस्थित थे.

इन कार्यालयों व महादलित बस्ती में भी फहराया गया झंडा

प्रमंडलीय कार्यालय में आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, समाहरणालय व जिलाधिकारी के आवासीय कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने झंडा फहराया. सबौर के रजंदीपुर के बाबूपुर महादलित टोला अवस्थित वार्ड नंबर दो के सामुदायिक भवन बाबू टोला में महादेव दास ने झंडा फहराया. इसमें प्रभारी मंत्री ने शिरकत की. आदमपुर वार्ड नंबर 22 के रामरतन लेन में राम दास, पुलिस लाइन मेहतर टोला में राम लगन भानु व भीखनपुर महादलित टोला में रतन दास ने झंडा फहराया. इसमें अधिकारी भी शामिल हुए.

राजा राम मोहनराय की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप स्थित भागलपुर समाहरणालय के राजस्व शाखा के तत्कालीन प्रधान सहायक सह महान समाज सुधारक राजा राम मोहनराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर एसएसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, डीटीओ, जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन