नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, मोहल्ले में आत्महत्या की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 10:37 PM
नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, मोहल्ले में आत्महत्या की चर्चा
बबरगंज थाना क्षेत्र के सकरुल्लाचक मोहल्ले में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मुर्छित अवस्था में उसे परिजन सोमवार को मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिये ही शव लेकर अपने साथ चले गये. इस बात की जानकारी बरारी पुलिस ने बबरगंज पुलिस को दी. प्राप्त जानकारी के आधार पर जब पुलिस मृतका के घर पहुंची तो वहां परिजनों ने मामले में लंबी बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह कर पुलिस को लौटा दिया. परिजनों ने पुलिस को लड़की के बीमारी से संबंधित कागजात भी दिखाये. इधर मोहल्ले में लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेने की चर्चा थी. हालांकि इसकी पुष्ट नहीं हो सकी है. सब्जी मंडी के बाहर से बाइक चोरी बरहपुरा के रहने वाले मो अशफाक की बाइक बीते 9 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजागंज सब्जी मंडी के बाहर से चोरी हो गयी. इस बाबत उन्होंने कोतवाली थाना में आवेदन दिया था. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. तातारपुर में चोर गिरफ्तार भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज इलाके में पानी का मोटर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम उमंग कुमार मंडल और घर रेकाबगंज बताया है. मामले में चोरी किये गये मोटर को गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










