Bhagalpur news चौथे दिन सती जन्म व शिव-सती विवाह का भावपूर्ण वर्णन
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 13 Feb 2026 12:08 AM
शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन सती के जन्म व शिव-सती विवाह का मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया गया.
शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन सती के जन्म व शिव-सती विवाह का मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया गया. कथा व्यास हरि ओम महाराज ने बताया कि समस्त देवताओं ने राजा दक्ष से प्रार्थना की कि वह माता दुर्गा की कठोर आराधना करें, ताकि उनके घर देवी सती के रूप में अवतार लें. देवताओं के आग्रह को स्वीकार कर राजा दक्ष ने श्रद्धा और भक्ति से माता दुर्गा की तपस्या की. उनकी अटूट साधना से प्रसन्न होकर माता ने कन्या रूप में जन्म लिया, जिनका नाम सती रखा गया. बाल्यावस्था से ही सती का मन भगवान शिव की भक्ति में रमे रहता था. शिव को पति रूप में पाने का संकल्प लेकर उन्होंने कठोर तपस्या की. उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी के नेतृत्व में सभी देवता भगवान शिव के समक्ष पहुंचे और सती से विवाह का आग्रह किया. देवताओं ने निवेदन किया कि इस दिव्य मिलन से उत्पन्न संतान आगे चलकर असुरों का संहार कर सृष्टि की रक्षा करेगी. देवताओं के वचनों को सुन कर भगवान शिव विवाह के लिए सहमत हुए और सती से मिलने प्रस्थान किया.
श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
कहलगांव प्रखंड के हरचंदपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कथा की माध्यम से किया. उन्होंने माखन चोरी, चीरहरण, कालिया मर्दन और गोवर्धन धारण जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का उल्लेख किया. स्वामी जी ने कहा कि माखन संत भक्तों के हृदय का प्रतीक है, जो भगवान को अत्यधिक प्रिय है, इसलिए भगवान माखन चोरी करते हैं. मौके पर मुख्य यजमान मुकेश कुमार, गौतम सहित आयोजन समिति के सदस्य व धर्मपरायण लोग उपस्थित थे.ऑपरेशन मुस्कान के तहत लौटये गये 45 मोबाइल
नवगछिया पुलिस जिले में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी या गुम हुए 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशन में पुलिस की तकनीकी शाखा (सर्विलांस टीम) ने लगातार प्रयास कर इन मोबाइलों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद किया. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल संबंधित मालिकों को औपचारिक रूप से सौंपे. अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की खोई वस्तुएं लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है. एसपी प्रेरणा कुमार ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके. कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










