Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार द्वारा तैयार पांडुलिपि “बिहार में बापू ” पर चर्चा की गयी. यह माना गया कि भागलपुर में गांधी के विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है. इसलिए सर्व सम्मति से बिहार सरकार और भागलपुर प्रशासन से मांग की गयी कि महात्मा गांधी जिन-जिन जगहों पर गये हैं उस स्थल को संरक्षित किया जाये. यह बिहार सरकार के घोषणा में भी शामिल है. साथ ही मांग की गयी कि सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान किया जाये. गांधी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर स्मारक स्थल विकसित किया जाये.

भागलपुर में बापू से जुड़े लोगों की बनेगी सूची

सैंडिस कंपाउंड में अवस्थित जयप्रकाश उद्यान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थापित की जाये. आगामी कार्यक्रम के रूप में तय किया गया कि 12 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर “महात्मा बुद्ध का संदेश और वर्तमान संदर्भ, “विषय पर संगोष्ठी का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किया जायेगा. 10 मई को गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में “बिहार में बापू ” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. बिहार में बापू विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा रखी जायेगी. यह भी तय किया गया कि भागलपुर में गांधी से जुड़े लोगों की एक सूची बनायी जायेगी. बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ योगेंद्र, उदय, मनोज मीता, महबूब आलम, वासुदेव भाई, संजय कुमार, सुभाष कुमार प्रसाद, दिव्या गुप्ता, अनीता शर्मा, प्यारी देवी व अन्य थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन