bhagalpur news. खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में लगी आग, लिया भयावह रूप, दो घर जले
बुधवार शाम नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी.
बुधवार शाम नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. आग ने भयावह रूप दे लिया और तेजी से फैलने लगी. कि देखते ही देखते अमित मंडल के घर के साथ पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी चपेट में आ गया. इस घटना में दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. स्थानीय लोग आग का लपट देख दौड पडे और बचाव राहत में जुट गये. अमित मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि बुधवार को ही नया गैस सिलिंडर भरवाकर लाया गया था. शाम को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस लीकेज हुआ और सिलिंडर में आग पकड़ ली. घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि आग में कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. उनकी पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं और कर्ज चुकाने के लिए पांच लाख रुपये जमा कर रखे थे, जो नष्ट हो गये. ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में अजमेरीपुर गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने अद्भुत साहस का परिचय दिया. वो जलते हुए घर में घुसकर आग लगे सिलिंडर को बाहर निकाला, जिससे बड़ा विस्फोट होने और दर्जनों घरों के जलने से बच गये. हालांकि सिलिंडर निकालने के दौरान छात्र आग की लपटों से मामूली रूप से झुलस गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए