ePaper

Bhagalpur news शिवशक्ति योगपीठ के वार्षिकोत्सव में उमड़ा सैलाब

Updated at : 15 Feb 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news शिवशक्ति योगपीठ के वार्षिकोत्सव में उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि पर श्रीशिवशक्तियोगपीठ आश्रम रोड नवगछिया में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सह योगपीठ वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम केंद्र बना रहा.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रीशिवशक्तियोगपीठ आश्रम रोड नवगछिया में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सह योगपीठ वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम केंद्र बना रहा. 15 व 16 फरवरी को आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म, साधना और सेवा का संदेश ग्रहण किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ 15 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में सुप्रभातम्, मंगल आरती और वेद-पाठ से हुआ. योगपीठस्थ सर्वदेव पूजन, दुर्गा पाठ एवं रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान सम्पन्न हुए. दोपहर में भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी, जबकि संत-महात्माओं और विद्वानों के उद्बोधन ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया. संस्थापक अध्यक्ष पूज्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य सर्वजन कल्याण तथा सनातन धर्म के संरक्षण का संदेश प्रसारित करना रहा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने स्वामी आगमानंद से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान शिव से देश-प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की. 16 फरवरी को स्वामी जी के मार्गदर्शन में पूजन, रुद्राभिषेक, भजन और सत्संग का क्रम जारी रहेगा. आयोजन में भागलपुर सहित आसपास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक सद्भाव का उत्सव है, जो समाज में नैतिकता, सेवा और श्रद्धा की भावना को सुदृढ़ करता है.

मैट्रिक परीक्षा : कहलगांव के नौ केंद्रों पर 6354 छात्रा परीक्षार्थी होंगे शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 17 से 25 फरवरी तक आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में कहलगांव के ना केंद्रों पर 6354 छात्रा परीक्षार्थी शामिल होंगे. बीपीआरओ सह बीईओ अमित राज ने बताया कि कहलगांव के इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला स्कूल में दोनों पालियों में 734 परीक्षार्थी, गणपत सिंह हाई स्कूल में 774 परीक्षार्थी, सरसहाय बालिका उवि में 852 परीक्षार्थी, हिमालयन एकेडमी में 797 परीक्षार्थी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कलगीगंज में 590 परीक्षार्थी, मवि गांगुली में 457, वीपी वर्मा कॉलेज में 767, गुरुकृपा एकेडमी सत्कार चौक में 969 और महादेव शंकर लाल कटारुका सरस्वती विद्या मंदिर में 414 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. परीक्षा केंद्र से 200 गज की दूरी तक सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी. परीक्षा अवधि में 144 धारा सभी केंद्रों पर लागू रहेगी. सभी केंद्रों पर छात्रा का सेंटर होने से पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस बल को लगाया गया है. दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन