50 लाख की रंगदारी मांगने वाले प्रेमी युगल धराये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी हरि ओम वर्मा के मोबाइल पर मंगलवार की दोपहर मैसेज में भेजकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगनेवाले प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
भागलपुर : स्वर्ण व्यवसायी हरि ओम वर्मा के मोबाइल पर मंगलवार की दोपहर मैसेज में भेजकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगनेवाले प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी ख्वाजानगर से मो अब्दुल कादिर और बीबी शफीका को गिरफ्तार किया. रंगदारी मांगने वाले दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और रंगदारी के मिलने वाले रकम से बाहर भाग कर शादी करनेवाले थे. मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया गया है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 14 जुलाई को जोगसर थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी हरिओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के मालिक के फोन पर दोनों ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी़
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन