Bhagalpur news हर हाल में समय पर कटाव निरोधी कार्य करें पूरा : मुख्य अभियंता

Updated at : 29 Apr 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news हर हाल में समय पर कटाव निरोधी कार्य करें पूरा : मुख्य अभियंता

इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर 64 करोड़ रुपये से चार अलग-अलग ठेकेदारों से अलग-अलग जगहों पर जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव निरोधी कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है

विज्ञापन

इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या छह एन से नौ तक 64 करोड़ रुपये से चार अलग-अलग ठेकेदारों से अलग-अलग जगहों पर जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव निरोधी कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है. मंगलवार की दोपहर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनवर जमील ने अधीक्षण अभियंता ई संजीव शैलेश व नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ई गौतम कुमार के साथ कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. कट प्वाइंट पर कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्य की प्रगति काफी धीमी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में दिन-रात काम कर मिट्टी भराई के साथ-साथ सीट पाइलिंग व बोल्डर क्रेटिंग कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने हाइवा की संख्या बढ़ाने व सीट पाइलिंग के लिए तत्काल दो मशीन के साथ तत्काल सामग्री भंडारण करने को कहा. कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ अन्य विधि संवत कार्रवाई हो सकती है. ग्रामीणों ने कार्य की धीमी प्रगति व बिना जीटी फिल्टर बिछाये बोल्डर करने की जानकारी दी. बिना स्पर पर मिट्टी भराई बोल्डर क्रेटिंग कराने का ग्रामीणों ने विरोध किया. उन्होंने त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिये.

कहां और कितना काम हुआ

त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी 38 करोड़ रुपये की लागत से कट प्वाइंट 125 मीटर में मिट्टी भराई, तटबंध के 242 मीटर में सीट पाइलिंग, कंट्री साइड में 242 मीटर में गेवियन जिओ बैग पीचिंग, 10.5मीटर चौथा बोल्डर रिवेटमेंट कार्य तथा पिछले वर्ष बाढ़ से ध्वस्त हुए स्पर संख्या आठ का रीस्टोरेशन कार्य 38 करोड़ की लागत से कार्य करवाया जा रहा है. हालांकि कार्य की प्रगति मात्र 18 फीसदी है. ठेकेदार जयप्रकाश साह स्पर आठ से नौ तक क्षतिग्रस्त रिवेटमेंट 720 मीटर, 600 मीटर में बोल्डर पिचिंग तथा 120 मीटर में जीओ बैग पीचिंग से करवा रहा है.अबतक कार्य 45-50 फसदी ही हो पाया है.एवरग्रीन कंपनी स्पर संख्या नौ के अप स्ट्रीम के लूप में 145 मीटर में बोल्डर पीचिंग का कार्य छह करोड़ 15 लाख रुपये करवा रही है. कार्य 15-18 फीसदी ही हो पाया है. ठेकेदार दिनेश कुमार चौधरी दो करोड़ 75 लाख रुपये से स्पर संख्या छह एन का रीस्टोरेशन, स्पर संख्या सात के डाउन स्ट्रीम में रिवेटमेंट का रीस्टोरेशन कार्य करा रहा है .कार्य पूरा हो गया. समय पर कार्य पूरा नहीं होने से एक बार फिर तटवर्ती गांव के लोगों को बाढ व कटाव का दंश झेलने को विवश होना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन