Bhagalpur news रेफरल अस्पताल में हंगामा, महिला सुरक्षा कर्मी से अभद्रता

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 18 Feb 2026 1:02 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में तैनात एक एजेंसी के महिला सुरक्षा कर्मी के साथ मंगलवार को गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में तैनात एक एजेंसी के महिला सुरक्षा कर्मी के साथ मंगलवार को गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. घटना से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई. हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि तिलकपुर निवासी प्रसूता मनीषा देवी सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी. मंगलवार दोपहर उसका पति शराब के नशे में लेबर वार्ड में घुस गया और हंगामा करने लगा.

सुपरवाइजर से धक्का-मुक्की

लेबर वार्ड में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उसे बाहर जाने को कहा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. माहौल बिगड़ता देख महिला सुरक्षा कर्मी ने अपने सुपरवाइजर को बुलाया. सुपरवाइजर द्वारा समझाने पर आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ दी. मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधक और प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने और सुरक्षा कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई. इसके बाद अस्पताल में फैली अफरातफरी समाप्त हुई और अन्य मरीजों व परिजनों ने राहत की सांस ली. पुलिस मामले की छानबीन में करते अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

खरीक में निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

मां चैती दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों की 651 महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई. कलश शोभायात्रा के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय महा सूर्यनारायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया. कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से चल कर बाजार का भ्रमण करते हुए रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंची. जल भर कर बाजार के विभिन्न टोले-मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची.भव्य पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर कलश शोभायात्रा का समापन हुआ. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बुधवार से 26 फरवरी तक सुबह में मंदिर परिसर में परिक्रमा और पूजा-अर्चना और दोपहर से प्रवचन होगा. रात्रि में आठ बजे से प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाया जायेगा.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन