विवि कमेटी से वार्ता विफल, शिक्षकों का आमरण अनशन आज से

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू के शिक्षकों के प्रमोशन मामले को लेकर मंगलवार से शुरू होने वाले आमरण अनशन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को विवि में टीएमबीयू प्रशासन से नामित कमेटी व शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच तीन घंटे तक चली वार्ता विफल रही.

विज्ञापन

टीएमबीयू के शिक्षकों के प्रमोशन मामले को लेकर मंगलवार से शुरू होने वाले आमरण अनशन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को विवि में टीएमबीयू प्रशासन से नामित कमेटी व शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच तीन घंटे तक चली वार्ता विफल रही. विवि प्रशासन व शिक्षकों के बीच टकराहट बढ़ गयी है. शिक्षक संघ ने कहा कि मंगलवार से विवि प्रशासन भवन के सामने आमरण अनशन पर सात शिक्षक बैठेंगे. कमेटी व शिक्षक संगठन यूडीटीए के बीच वार्ता के दौरान कमेटी ने तत्काल प्रमाेशन की अधिसूचना जारी करने में तकनीक चीजों से अवगत कराया. साथ ही कहा कि शिक्षकों से कहा कि विवि काे 10 दिन का समय दें. लेकिन शिक्षक अपनी मांग पर अड़े रहे. शिक्षकों का कहना है कि तकनीकी पेंच बताकर विवि प्रशासन टालमटोल रवैया अपना रहा है. —————– प्रमोशन की प्रक्रिया में दस दिनों का लग सकता है समय – कमेटी के सदस्य वार्ता के क्रम में विवि कमेटी के सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि शिक्षकाें से कहा गया कि तत्काल प्रमाेशन में तकनीकी कुछ समस्या आ रही है. प्रमोशन के लिए कॉलेजों के प्राचार्य व पीजी विभागाें के हेड ने भी आवेदन किया है. साथ ही उनलोगों ने भी अपनी तरफ से एक्सपर्ट का पैनल भी विवि को उपलब्ध करा दिया है. लेकिन 29 फरवरी काे एकेडमिक काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया था कि इस पैनल की जगह दूसरे विवि से पैनल मांगा जायेगा. लेकिन विवि में छुट्टी हो गयी. अब विवि साेमवार काे खुला. ऐसे में विवि में पैनल की प्रक्रिया को लगभग 10 दिन लग सकता है. साथ ही डॉ गंगा ने शिक्षकों से कहा कि असिस्टेंट प्राेफेसर के प्रमाेशन में उनके आवेदन की स्क्रूटनी हाे चुकी है. लेकिन स्क्रीनिंग नहीं हो सका है. स्क्रीनिंग तभी हाे पायेगा जब एकेडमिक काउंसिल पैनल पास करेगा. इसमें भी कुछ समय लग सकता है. ——————————- वार्ता में कोई निर्णय तक नहीं पहुंच पाया – यूडीटीए सचिव यूडीटीए सचिव विवेक कुमार हिंद ने कहा कि वार्ता विफल रहा. इसमें कोई निर्णय तक विवि में नहीं पहुंच पाया. लिहाजा मंगलवार से शिक्षकों का आमरण अनशन कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा कि कमेटी में विवि प्रशासन की तरफ से पक्ष रखा. लेकिन प्रमोशन को लेकर जो प्रक्रिया बताया जा रहा था. वह टालने का प्रयास किया जा रहा था. ताकि कुलाधिपति के आगमन को लेकर शिक्षकों का आमरण अनशन कार्यक्रम नहीं करे. विवेक हिंद ने कहा कि सभी शिक्षकों को केवल प्रमाेशन चाहिए. ————————————- शिक्षक प्रतिनिधि मांग कर रहे थे कि असिस्टेंट प्रोफेसर की प्रोन्नति की तिथि जारी करे – कमेटी के संयोजक विवि के कमेटी संयाेजक प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि वार्ता के क्रम में शिक्षक प्रतिनिधि मांग केवल असिस्टेंट प्रोफेसर की प्रोन्नति की तिथि जारी करने की मांग कर रहे थे. जबकि विवि के 1996 व 2003 बैच के शिक्षकों को भी प्रमोशन मिलना है. इसे लेकर उनलोगों ने भी आवेदन कर रखा है. तीन घंटे तक चले बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. लेकिन कुछ देर बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि वार्ता विफल रहा. यह अत्यंत ही दुखद है. जबकि विवि में कुलाधिपति को 14 नवंबर को आ रहे है. ऐसे में विवि परिचार के सभी सदस्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है. ऐसा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन