भागलपुर व मुंगेर के कमिश्नर का प्रभार दोनों जिले के डीएम को

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर व मुंगेर के कमिश्नर का प्रभार दोनों जिले के डीएम को

विज्ञापन

भागलपुर: भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी के चिकित्सा अवकाश में चले जाने के कारण भागलपुर व मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार दोनों जिले के डीएम को सौंपा गया है. भागलपुर के डीएम भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर के प्रभार में रहेंगे और मुंगेर के डीएम मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर के प्रभार में रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वंदना किनी मुंगेर प्रमंडल के प्रभार में थीं, इसी कारण उनके चिकित्सा अवकाश में जाने से मुंगेर के कमिश्नर का पद खाली हो गया था. यह व्यवस्था श्रीमती किनी की अवकाश अवधि तक के लिए की गयी है. इस संदर्भ में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव कन्हैया लाल साह ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की.

श्रीमती किनी कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद अपने भागलपुर स्थित सरकारी आवास पर कोरेंटिन थीं. लेकिन बुधवार को तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने उच्चस्तरीय संस्थान रेफर कर दिया था. इसके बाद बुधवार शाम को वह पटना एम्स के लिए प्रस्थान की. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन