Bhagalpur news स्कूलों में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 30 Jan 2026 4:00 AM
नप सुलतानगंज की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान व सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक को लेकर विशेष अभियान चलाया गया.
नप सुलतानगंज की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान व सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा. नप स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि अभियान के तहत एनएन इंटरनेशनल स्कूल, हाई स्कूल अबजूगंज, प्रखंड परिसर स्थित प्रावि, कस्तूरबा सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बच्चों को अपने घर व विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा नियमित साफ-सफाई की जानकारी दी गयी. सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने और कपड़े व जूट के थैले अपनाने की अपील की गयी. नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और बच्चों की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण है. बच्चों से अपील की गयी कि वह अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. अभियान के दौरान नगर परिषद की ओर से सभी स्वच्छता साथी व सफाई जमादार मौजूद थे. उन्होंने बच्चों को स्वच्छता से जुड़े व्यावहारिक सुझाव दिये.
टीएलएम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर शिक्षक का सम्मान
शाहकुंड मवि सुखसरोवर के सहायक शिक्षक भूपेंद्र कुमार का निपुण टीएलएम मेला में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया. शिक्षक गणित के टीएलएम में बेहतर प्रदर्शन कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शिक्षकों ने इस प्रदर्शन की सराहना कर राज्य स्तर पर अव्वल आने की कामना की. मौके पर प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार संजीव कुमार, बीआरपी हर्षवर्धन कुमार, मनोज सिंह, पामिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
मारपीटका आरोपित भेजा गया जेल
शाहकुंड थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपित गोरगम्मा गांव के संतलाल दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सजौर थाना पुलिस ने राधानगर गांव के शराब कारोबारी अरुण साह को सात लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










