ePaper

गोलीकांड में जख्मी रिटायर्ड फौजी के बयान पर केस दर्ज

Updated at : 24 Nov 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
गोलीकांड में जख्मी रिटायर्ड फौजी के बयान पर केस दर्ज

बिहपुर नदी थाना क्षेत्र सोनवर्षा दियारा कारगिल बहियार में शुक्रवार को गोलीकांड को लेकर शनिवार को जख्मी रिटायर्ड फौजी के लिखित आवेदन पर नदी थाना में केस दर्ज दिया गया

विज्ञापन

बिहपुर नदी थाना क्षेत्र सोनवर्षा दियारा कारगिल बहियार में शुक्रवार को गोलीकांड को लेकर शनिवार को जख्मी रिटायर्ड फौजी के लिखित आवेदन पर नदी थाना में केस दर्ज दिया गया. कांड में सोनवर्षा के कुख्यात चंदन कुंवर समेत आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन में कहा कि चंदन ने दियारा क्षेत्र में खेती करने के बदले में रंगदारी मांगा. विरोध करने पर गोली मार दी. शुक्रवार को सोनवर्षा कारगिल दियारा क्षेत्र में सोनवर्षा के रिटायर्ड फौजी मनोरंजन उर्फ बबलू चौधरी जब खेत जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके दाये पैर में गोली मार दी थी. मनोरंजन चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. जमीन विवाद में घटना होने की चर्चा है. नदी थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन पर कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इंग्लिश गांव में दो पक्षों में मारपीट का केस दर्ज

शाहकुंड. मकंदपुर पंचायत के इंग्लिश गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष से गुलाबी ने गांव के शाबस साईन पर मारपीट कर गले से चेन छीन लेने और दूसरे पक्ष से सावरा साहिन ने मो मिनाजउद्दीन ,तोकिर, मो तोसिफ, ताहीरा नाज, गुलाबी पर मारपीट व छेड़खानी और तीन हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है. पुलिस जांच कर रही है.

बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज

जगदीशपुर. कनीय अभियंता संतोष कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में बदलूचक से सुरेंद्र दास, लक्ष्मण दास व शबाना पर बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. तीनों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन