सर्पदंश से तीनटंगा निवासी किशोर की मौत, कराया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन

नवगछिया के तीनटंगास्थित कपूरी मंडल के नाबालिग बेटे प्रिंस कुमार को शनिवार को जहरीले सांप ने काट लिया था. घटना के बाद पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया. सरकारी अस्पताल से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात ही उसकी मौत हो गयी. रविवार सुबह पीआइ मिलने के बाद बरारी पिकेट की पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर प्रिंस घर के पास ही रखे जलावन को जमा कर रहा था. इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया. जिसके बाद वह मुर्छित होकर वहीं गिर गया. बरारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन