ePaper

bhagalpur news. उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीमों ने बनाये 147 रन, मिले एक-एक अंक

Updated at : 28 Jan 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीमों ने बनाये 147 रन, मिले एक-एक अंक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मंगलवार से भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले जिला सीनियर डिवीजन लीग प्रतियोगिता शुरू हुई

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मंगलवार से भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले जिला सीनियर डिवीजन लीग प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन मैच में टीएनबी क्रिकेट क्लब व रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमों ने निर्धारित ओवर में 147 रन बनाकर मैच ट्राइ हो गया. इस तरह दोनों टीम को एक-एक अंक दिया गया.

टीएनबी क्लब की टीम टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 29.5 ओवर में 147 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी. बल्लेबाजी में राकेश काजू 30, रितेश कुमार 25 व राजेश भारती नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में रणधीर वर्मा क्लब की ओर से रितेश भारती ने चार, एमडी शोएब इमाम ने तीन विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाई, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ. बल्लेबाजी में अंकुश आर्या ने 32, हर्ष ने 24 व ओम केशव ने 21 व आयुष ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे. टीएनबी क्लब की ओर से गेंदबाजी में रितेश भारती ने चार, राहुल विश्वनाथ कुमार ने दो विकेट चटकाये. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, जीएसटी जॉइंट कमिश्नर ललित कुमार, बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी, सचिव डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, मेहताब मेहंदी, सुजीत कुमार केसरी, बैद्यनाथ मिश्रा, राहुल सिंह, सुमन सिंह, नवीन सिंह, रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

स्टेडियम को बनाया जायेगा आधुनिक – डीएम

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सैंडिस स्टेडियम को आधुनिक बनाया जायेगा, ताकि खेल व खिलाड़ियों काे बेहतर सुविधा मिले. कहा कि स्टेडियम में विभिन्न तरह के खेल आयोजित किए जाते हैं. इसके माध्यम से खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है. ऐसे में स्टेडियम में किसी प्रकार की कोई दखल अंदाजी नहीं बर्दाश्त की जायेगी. स्टेडियम में किसी प्रकार का निजी कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा जिलाधिकारी ने सरकारी स्तर पर खेल संबंधित विभिन्न योजना के बारे में भी जानकारी दी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन