Niyojit Teacher News: गलत तरीके से नियोजित शिक्षक बनने वालों की अब खैर नहीं, 7 दिनों के अंदर जमा करना होगा अपना दस्तावेज

Published at :03 Jan 2021 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Niyojit Teacher News: गलत तरीके से नियोजित शिक्षक बनने वालों की अब खैर नहीं,  7 दिनों के अंदर जमा करना होगा अपना दस्तावेज

Niyojit teacher news bihar: फर्जी डिग्री के सहारे नियोजित शिक्षक(Niyojit Teacher) बने लोगों की तलाश के लिए निगरानी विभाग का जांच कार्य अबतक गति नहीं पकड़ पाया है. नियोजन इकाइयों ने अबतक शत प्रतिशत शिक्षकों के नियोजन से जुड़े कागजात का फोल्डर निगरानी विभाग के पास जमा नहीं किया है.

शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में फोल्डर जमा करने के लिए सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.अब आठ या नौ जनवरी को दोबारा बीइओ के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी.

सभी बीइओ को कहा गया कि शेष बचे शिक्षकों के नियोजन से जुड़े कागजात का फोल्डर जल्द से जल्द जमा कर दें. पंचायतस्तरीय शिक्षक नियोजन इकाइयों ने अबतक 65 प्रतिशत शिक्षकों का फोल्डर जमा नहीं किया है, जबकि प्रखंड स्तरीय, नगर पंचायत, नगर परिषद में नियोजित शिक्षकों का शत प्रतिशत फोल्डर मिल चुका है.

Also Read: आपके शहर में साफ-सफाई की क्या है हालत, इन आठ सवालों के जवाब से केंद्र सरकार को भेजें अपना फीडबैक

गौरतलब है कि भागलपुर जिले में फर्जी डिग्री के सहारे नियोजित शिक्षकों की तलाश के लिए निगरानी विभाग का जांच कार्य अबतक पूरा नहीं हो पाया है. जिले की नियोजन इकाइयों को 8,186 शिक्षकों के नियोजन से संबंधित प्रमाणपत्र का फोल्डर निगरानी विभाग को सौंपना था. अबतक 5119 शिक्षकों का फोल्डर जांच कार्य के लिए निगरानी विभाग को सौंपा गया है, लेकिन 3067 शिक्षकों के फोल्डर का अता पता नहीं है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन