लव मैरिज के 12 साल बाद पड़ोसन से हुआ इश्क, पति की तलाश में दिल्ली से बिहार पहुंची पत्नी ने खोली पोल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: दिल्ली की एक महिला अपने पति की तलाश में बिहार के भागलपुर पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसन के लिए उसके पति ने उसे छोड़ दिया. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर पुलिस के पास दिल्ली की एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची. पुलिस को महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी और अब उसका पति उसे मायके में ही छोड़ आया है. अपने पति पर उसने पड़ोसन से प्रेम-प्रसंग का दावा किया है. दिल्ली निवासी महिला ने भागलपुर पहुंचकर महिला थाने में जगदीशपुर स्थित गोनू धाम निवासी अपने पति के खिलाफ शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 साल पहले हुआ था प्रेम-विवाह, अब पड़ोसन को पति ने दिया दिल

मामले को लेकर थाना को दिये गये आवेदन में महिला ने जिक्र किया है कि 12 साल पहले दिल्ली में जॉब करने के दौरान उसकी दोस्ती दिलीप राय नामक व्यक्ति से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. इसके बाद उन दोनों ने शादी कर ली. महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया. पति का उसकी पड़ोसन से प्रेम-प्रसंग का दावा महिला ने किया है. पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में उसे उसके मायके में ही छोड़कर वापस भागलपुर आ गया.

ALSO READ: Video: जमुई में जब आदिवासी पारंपरिक वाद्य-यंत्र बजाने लगे पीएम नरेंद्र मोदी, ड्रम बजाते भी दिखे प्रधानमंत्री

पति की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला

महिला ने बताया कि वो अपनी पति की तलाश में भागलपुर पहुंची. जब उसने अपने पति दिलीप के बारे में पता किया तो उसे जानकारी मिली कि उसका पति भागलपुर में ही एक प्रशासनिक पदाधिकारी की गाड़ी का चालक है. इधर, महिला थाना की पुलिस ने आवेदन प्राप्त करके आरोपित पति को बुलाकर उससे पूछताछ करने की बात कही है.

एक और महिला को पति ने मायके पहुंचाया, केस दर्ज कराने थाने पहुंची

इधर, एक अन्य मामले में इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित गुमटी नंबर-3 की रहने वाली महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा कि 14 फरवरी 2020 को उसकी शादीतलहा अकरम से हुई थी. शादी के बाद से ही उनके पति सहित ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे. दहेज नहीं मिलने पर पति की दूसरी शादी की धमकी मिलने लगी. एक बच्चे का जन्म हुआ लेकिन उसकी मौत हो गयी. अब उसे पति ने मारपीट कर उसके मायके पहुंचा दिया है. महिला अब पुलिस थाने पहुंची है और केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन