बिहार: भागलपुर के नवगछिया में बड़ा नाव हादसा, चार लोग डूबे, तलाश जारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jul 2021 3:07 PM
नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास कोसी नदी में शुक्रवार को दोपहर 12.30 मिनट पर एक नाव डूबने से चार लोगों के लापता हो जाने की सूचना है.
भागलपुर. नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास कोसी नदी में शुक्रवार को दोपहर 12.30 मिनट पर एक नाव डूबने से चार लोगों के लापता हो जाने की सूचना है. जानकारी मिली है कि दूध के व्यवसाय से जुड़े लोग दूध संग्रहण करने कोसी उप पार एक डेंगी नाव से गये थे.
सभी लोग दूध लेकर वापस इस पार आ रहे थे. नाव पर क्षमता से अत्यधिक भार हो जाने और तेज हवाओं के कारण मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास नाव लहरों के चपेट में आ गयी और पलट गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव पर कुल दस लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ही लगभग छः लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिये अस्पताल भेजा. ग्रामीणों ने कहा कि चार लोगों के लापता होने की संभावना है.
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी थी. खुद तैरकर बाहर निकले छेदी यादव ने बताया कि नाव पर करीब नौ लोग सवार थे. जिसमें पांच या छः लोग बाहर आये गए. छेदी यादव ने कहा कि रंगरा के भवानीपुर निवासी महेश्वरी यादव, सहोरा नुवासी मेदी यादव और साधोपुर निवासी सुमित यादव के अलावा एक अन्य की लापता हो जाने की संभावना है.
सूचना मिलते ही रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार, थनाध्यक्ष माहताब खान, दारोगा ओमप्रकाश आर्या दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर कैम्प कर रहे थे. जबकि घटना के दो घंटे बाद भी स्थल एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकी थी. ग्रामीण स्तर पर ही रेक्सयू अभियान चलाया जा रहा था. रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि नाव डूबी है, चार लोग लापता बताये जा रहे हैं लेकिन अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










