झमाझम बारिश से धान की खेती में जुटे किसानों को राहत

Updated:
विज्ञापन

झमाझम बारिश से धान की खेती में जुटे किसानों को राहत

विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 74.2 मिलीमीटर की झमाझम बारिश से धान की खेती में जुटे किसानों को राहत मिली. धान की रोपनी के बाद खेतों में पानी की कमी हो गयी थी. धान की फसल पीली पड़ने लगी थी. बारिश से गर्मी व ऊमस से भी राहत मिली. अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 6.3 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24-28 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान जिले में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. इस अवधि में 10-20 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चल सकती है.

किसानों को सलाह : वर्षा की अच्छी संभावना को देखते हुए खेतों की मेढ़ को मजबूत करें. आकाशीय बिजली से सुरक्षा हेतु दामिनी मोबाइल एप डाउनलोड करें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें. ऊंची जमीन में 25 अगस्त के बाद सितंबर तक अरहर की बुआई कर सकते है. फूलगोभी की अगात किस्मों की रोपाई समाप्त करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन