भागलपुर में 22 से 26 जून के बीच मध्यम बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में 22 से 26 जून के बीच मध्यम बारिश की संभावना

विज्ञापन

जिले के आसपास मानसूनी हवाओं के एक्टिव होते ही लोगों को भीषण गर्मी व उमस से शुक्रवार को राहत मिली. नौ किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. हवा में नमी की मात्रा 76 प्रतिशत रही. वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही. सुबह के समय काले घने बादल छाये रहे, बावजूद बारिश नहीं हुई. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 22 से 26 जून के बीच भागलपुर जिले में तापमान में कमी बनी रह सकती है. 22 से 26 जून के बीच आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. 22 से 26 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी, हवा की गति आठ से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव अभी न करें. अभी सिंचाई रोक सकते हैं, वहीं मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन