16 से 19 जून के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना, मानसून बढ़ेगा आगे

Updated:
विज्ञापन

16 से 19 जून के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना, मानसून बढ़ेगा आगे

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले का मौसम शुक्रवार को भी काफी गर्म रहा. पूर्वा हवा में नमी की मात्रा 73 प्रतिशत रही. धूप के कारण नमी गर्म होकर वाष्प में बदल गयी. इस कारण लोगों को दिनभर भीषण उमस का सामना करना पड़ा. हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही के कारण कुछ समय के लिए लोगों को तेज धूप से राहत मिली. 14 जून को दोपहर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा. पूर्वा हवा की गति 9.8 किमी/घंटा रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 15 से 19 जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. साथ ही उमस भी बनी रहेगी. 16 से 19 जून के बीच आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति सात से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में सिंचाई रोक सकते हैं, मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन