धूप खिली तो ठंड से लोगों को मिली राहत
-अभी सुबह व शाम में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा
जिले में शनिवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. सुबह आठ बजे तक धुंध छायी रही. इसके बाद सूरज की चमक तेज होने लगी. कई दिन बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली. दोपहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा. वहीं, सुबह में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 10 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रहा. पछिया हवा की गति 5.1 किमी/घंटा रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60-65 प्रतिशत रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान अवधि में 05-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.
गेहूं की फसल में खर-पतवार को हटाये किसान
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए