10 डिग्री के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान, बढ़ रही ठंड

10 डिग्री के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान, बढ़ रही ठंड
वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री के करीब पहुंच गया है. शाम से लेकर सुबह तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. हालांकि धूप निकलने के कारण लोगों को अब तक राहत है. दोपहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. इससे सूर्योदय के समय हल्की धुंध का असर दिखा. 3.4 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार से आठ दिसंबर तक जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 301 तक पहुंचा : मंगलवार को शहर के वायु प्रदूषण में फिर से वृद्धि हुई. सुबह छह बजे धुंध के कारण मायागंज इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स 301 तक पहुंच गया. लंबे समय तक खराब हवा के संपर्क में रहने पर लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई. हवा में धूलकण की मात्रा बढ़ने से मायागंज समेत कचहरी चौक, तिलकामांझी, स्टेशन चौक समेत शहर के अनेक हिस्सों की आबोहवा खराब रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




