Bihar News: भागलपुर में पहली सालगिरह पर पत्नी ने की आत्महत्या, रात में देर से आया पति तो लगा ली फांसी

Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar News: भागलपुर में एक पति रात में देर से घर लौटा तो पत्नी ने खुदकुशी कर ली. अपनी शादी की पहली सालगिरह पर ही उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. परिवार वाले आनन-फानन में दाह संस्कार करने में जुटे थे तभी पुलिस आ गयी.
बिहार के भागलपुर में अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी पर ही पत्नी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. युवती अपने पति के लेट घर लौटने से नाराज थी और इसी आक्रोश में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया. घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के छींट राघोपुर गांव का है. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मिथुन मंडल की पत्नी रूपा कुमारी के रूप में हुई है.
पहली सालगिरह पर की खुदकुशी
मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को पिछले साल मिथुन और रूपा की शादी हुई थी. बुधवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. मिथुन अजमेरीपुर बैरिया में आयोजित यज्ञ देखने गया था. उसकी पत्नी ने रात में जल्दी घर आने कहा था. लेकिन मिथुन को आने में देर हो गयी. जिससे रूपा बुरी तरह आक्रोश में थी.
ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में 36 डिग्री वाली गर्मी का टॉर्चर शुरू, प्रचंड लू की मार इस दिन से होगी शुरू…
रात 12 बजे पहुंचा पति, घर के पास बासा पर सोया
मृतका के पति मिथुन ने बताया कि देर से लौटने के कारण पत्नी गुस्सा हेा गयी और घर में ही फंदे से लटक कर उसने बुधवार की सुबह जान दे दी. मिथुन एक मार्केटिंग ऑफिसर का गाड़ी चलाता है. उसने बताया कि जब वो रात में करीब 12 बजे घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था. जिसके बाद वो पास में बासा पर जाकर सो गया. सुबह उठकर जब पत्नी जगी तो उसे आकर दवा भी दी. दवा देकर वो जाकर कमरे में बंद हो गयी.
सुबह पत्नी ने आकर पति को दवा दी, फिर कर ली आत्महत्या
मिथुन ने बताया कि जब सुबह करीब 7.30 बजे वह नहाने के लिए घर गया तो रूम बंद मिला. आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला. जब धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में उसकी पत्नी रूपा दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली. परिजन घटना को छिपा रहे थे और बिना पुलिस को भनक लगे दाह संस्कार करने की कोशिश में थी. लेकिन शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




