bhagalpur news. होली के रंग में सराबोर हुए भागलपुरवासी, उल्लास के साथ सामाजिक सौहार्द दिखा

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. होली के रंग में सराबोर हुए भागलपुरवासी, उल्लास के साथ सामाजिक सौहार्द दिखा

जिले में छिटपुट घटना को छोड़ सामाजिक सौहार्द व उल्लास का पर्व होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. सोमवार को सुबह से शुरू हुए धुलखेल खेलने का दौर देर शाम तक चलता रहा.

विज्ञापन

जिले में छिटपुट घटना को छोड़ सामाजिक सौहार्द व उल्लास का पर्व होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. सोमवार को सुबह से शुरू हुए धुलखेल खेलने का दौर देर शाम तक चलता रहा. मंगलवार को चंद्रग्रहण व सूतक के कारण अधिकतर स्थानों पर रंगोत्सव बुधवार को मनाया गया. हालांकि कई स्थानों पर मंगलवार को भी होली मनायी गयी. गांव से शहर तक लोग होली की मस्ती में डूबे रहे. सुबह होते ही पुआ-पकवानों की खुशबू से माहौल हुआ उत्सवी कहीं घर-घर जाकर कलाकारों की टीम ने जोगिरा गाया और लोगों के बीच होली का माहौल बनाया. वहीं कहीं मिलन समारोह का आयोजन किया. सुबह होते हुए अधिकतर घरों में पुआ-पकवान समेत अन्य व्यंजन तैयार किये गये. पंजाबी, बंगाली, मारवाड़ी एवं बिहारी समाज के लोगों ने अलग-अलग तरीके से मनायी होली शहर में पंजाबी, बंगाली, मारवाड़ी एवं बिहारी समेत विभिन्न समाज के लोगों अपने-अपने तरीके से होली मनायी. सभी समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल बधाई दी और प्रेम प्रदर्शित करने के लिए रंग-गुलाल लगाया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपने मित्रों व सगे-संबंधियों को होली की बधाई अपने-अपने तरीके से देते रहे. घंटाघर चौक, खलीफाबाग चौक, वेराइटी चौक, कोतवाली चौक, चुनिहारी टोला व आसपास क्षेत्रों में मारवाड़ी समाज के लोगों ने राजस्थानी संस्कृति के अनुसार होली मनायी, तो बंगाली बहुल क्षेत्र मानिक सरकार चौक, मसाकचक, गुहाविला, चंपानगर बंगाली टोला, बड़ी खंजरपुर महाराजा घाट रोड आदि में बांग्ला संस्कृति की झलक दिखी. वहीं सराय किलाघाट रोड में स्थानीय लोगों ने मटकाफोड़ होली का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. श्रीकृष्ण के रूप में मटका फोड़कर रंगों से अतिथियों का स्वागत किया. दीपनगर चौक व बाल्टी कारखाना चौक पर रंग स्नान होली मनायी गयी. इस दृश्य को देखने चारों ओर से भीड़ लगी थी.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन