Bhagalpur News : नाबालिग के गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 1:43 AM

विज्ञापन

मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के कबीरपुर इलाके में नाबालिग लड़की से उसके मौसेरे भाई और जिसके यहां झाडू पोछा करती थी उसने रेप कर लिया.

विज्ञापन

मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के कबीरपुर इलाके में नाबालिग लड़की से उसके मौसेरे भाई और जिसके यहां झाडू पोछा करती थी उसने रेप कर लिया. अब मौसेरा भाई शादी से इनकार कर रहा है. उधर नबालिग नौ माह की गर्भवती है. नाबालिग ने महिला थाने में अपने मौसेरे भाई और जिसके यहां झाडू बरतन का काम करती थी कबीरपुर निवासी ईदी पर केस दर्ज कराया है. उधर ललमटिया और महिला थाने की पुलिस ने आरोपित मालिक कबीरपुर निवासी ईदी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी ने बताया कि जिसके यहां काम करती थी वो मालिक ईदी और मौसेरे भाई रहमतबाग के निवासी पर लडकी ने केस दर्ज कराया था. रविवार देर शाम ईदी की गिरफ्तारी हो गयी है. आरोपित मौसेरे भाई की की जल्द गिरफ्तारी होगी.

जिसके यहा काम करती थी उसने गलत किया, मौसेरा भाई बना बलि का बकरा

नबालिग से रेप मामले में कई तरह की चर्चा फैली. जानकारी के मुताबिक जिसके यहां लडकी काम करती थी उसने गलत काम किया. तब पैसे के बल पर मामले को दबा दिया और लड़की के गर्भपात कराने की कोशिश भी हुई. पर बच्चा पेट मे ही रह गया और धीरे धीरे प्रसव का समय आ गया. इस मामले मेें लडकी ने अपने मौसेरे भाई पर भी आरोप लगाया. पहले मधुसूदनपुर फिर महिला थाने का पीड़िता ने चक्कर लगाया. बताया जाता है कि पीड़िता का मौसेरा भाई बाहर रहता है. हालांकि पुलिस ने गंभीर धारा 376 डी और पॉक्सो 4 में केस दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन