Bhagalpur News : शंटिंग नेक बढ़ाने को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 1:37 AM
भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या और उसके बढ़ते रैक को देखते हुए डिवीजन की ओर से शंटिंग नेक को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.
भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या और उसके बढ़ते रैक को देखते हुए डिवीजन की ओर से शंटिंग नेक को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इसकाे लेकर मालदा डिवीजन की टीम ने रविवार को भीखनपुर गुमटी नंबर दो के आगे इशाकचक होते हुए रेलवे की जमीन जिस पर झोपड़ीनुमा घर बने हुए हैं, उस इलाके का निरीक्षण किया. अभी भीखनपुर गुमटी नंबर दो तक पटरी बिछी हुई है, जिसे और आगे बढ़ाने की योजना है. इशाकचक के रास्ते तिलाकमांझी के रास्ते तक जहां तक रेलवे की जमीन है, वहां तक पटरी बिछायी जायेगी. अभी यार्ड में जगह नहीं रहने के कारण कुछ ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया जाता है.
भागलपुर स्टेशन पर चायपत्ती का स्टॉल खुला
भागलपुर स्टेशन पर एक और स्टॉल रविवार को खोला गया. यह स्टॉल कोलकाता की एक कंपनी की ओर से खोला गया है. स्टॉल का उद्घाटन भागलपुर रेलवे स्टेशन के एसीएमएस डाॅ सतेंद्र कुमार ने किया. मौके पर स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भी उपस्थित थे. इस अवसर पर कंपनी की प्रतिनिधि सुष्मिता सरकार ने बताया कि यह चाय बंगाल के चाय बागानों से बनी है. यहां छोटे-बड़े सभी साइज के पैकेट में चायपत्ती मिलेगी. इस अवसर पर समीर मोहन, एसके सिंह, जय विश्वास सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










