Bhagalpur News: शिक्षकों और कर्मचारियों को अगले माह से बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन, जानें नया नियम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Dec 2024 9:00 PM

विज्ञापन

Bhagalpur News: टीएमबीयू के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अगले माह से वेतन बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेंगे. इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अगले माह से वेतन बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेंगे. कुलपति प्रो जवाहर लाल ने रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को आदेश दिया है कि वह शिक्षकों और कर्मचारियों को अगले माह से वेतन भुगतान बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर ही सुनिश्चित करें. उन्होंने इसे सख्ती से लागू करने और उसे प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है. कुलपति ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन आदि मामलों में मंथन किया गया.

सुबह 10.30 से 10.45 व दोपहर 3.30 के बाद ही बनेगी हाजिरी

कुलपति ने कहा कि पीजी और कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी की समय सीमा भी तय की गयी है. हाजिरी सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे तक व दोपहर 3.30 के बाद हाजिरी बनेगी. दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले बायोमीट्रिक मशीन बंद रहेगी. कुलपति ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देश दिया हैं कि वह अपने संस्थान में शिक्षकों और कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन में दर्ज करवाने के साथ-साथ उपस्थिति पंजी पर भी हाजिरी सुनिश्चित करवाये.

वीसी ने बताया कैसे बनायें नया रूटीन

वीसी ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों को हाजिरी की समय सीमा को ध्यान में रखकर ही नया रूटीन बनाने का भी आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक विवि में अधिकारी हैं, उनके आगमन के समय में ही हाजिरी बनेगी. जबकि उनके लिए प्रस्थान की बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में होगी.

वन यूनिवर्सिटी, वन रूटीन, वन टीचिंग टाइम होगा लागू

पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि कुलपति ने वन यूनिवर्सिटी, वन रूटीन, वन टीचिंग टाइम व्यवस्था को लागू करने का निर्देश अधिकारियों, पीजी विभागाध्यक्षों व कॉलेज के प्राचार्यों को दिया हैं. पीजी व कॉलेजों में वर्ग अध्यापन का कार्य अब एक ही निर्धारित समय में होगा. कॉलेज व विभाग अब अपने सुविधानुसार इसे नहीं बदल सकते.

इसे भी पढ़ें: बगहा और यूपी के बीच गंडक नदी पर बनेगा पुल, मोदी सरकार ने बिहार को दिया एक और तोहफा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन