Bhagalpur News : क्रूज पर लोगों ने लिया गंगा विहार का आनंद, किए गये कई तरह के आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 12:55 AM
शहर के लोगों ने रविवार को क्रूज से बाबूपुर गंगा घाट से बटेश्वर स्थान तक की यात्रा की. सुबह नौ बजे यात्रा की शुरूआत की गयी.
शहर के लोगों ने रविवार को क्रूज से बाबूपुर गंगा घाट से बटेश्वर स्थान तक की यात्रा की. सुबह नौ बजे यात्रा की शुरूआत की गयी. दिन के 1.30 बजे तक क्रूज बटेश्वर स्थान पहुंच गया था. इस दौरान लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया. जबकि क्रूज पर बच्चों के लिए कई तरह के खेल का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर चेस, लूडो, मैजिक गेम, प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. कलाकारों ने नृत्य, संगीत, जीवंत नाइट पार्टी में भी भाग लिया. क्रुज पर साज सज्जा और सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया था. प्रबंधक निखिल कुमार ने बताया कि यह यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. डीएम नवलकिशोर चौधरी लगातार उनलोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. निखिल ने बताया कि यह यात्रा रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम है. भागलपुर के लोगों को कूज से यात्रा खूब भा रहा है. यात्रा के दौरान क्रूज के प्रबंध समिति के सदस्यों विक्रांत वैभव, कैप्टन शिवजी सिंह की भागीदारी थी.
बगुला मंच के संस्थापक रामावतार राही को दी गयी श्रद्धांजलि
हास्य व्यंग्य की साहित्यिक संस्था बगुला मंच की ओर से संस्थापक रामावतार राही की पहली पुण्यतिथि पर बरारी संतनगर में श्रद्धांजलि सभा हुई. सभा की अध्यक्षता गीतकार राजकुमार ने की. संचालन मंच सचिव गीतकार धीरज पंडित ने किया. संयोजन महेश मणि ने किया. पारस कुंज समारोह के मुख्य अतिथि थे. डॉ प्रेमचंद पांडेय ने रामावतार राही को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राही जी ने साहित्य को प्रेम का अनुदान दिया है. वहीं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलगीतकार विद्यावाचस्पति आमोद कुमार मिश्र, संयोजक महेश मणि व गीतकार राजकुमार ने कहा कि राही जी गम पीकर भी सदा हंसते मुस्कुराते रहे. उनके व्यक्तित्व की अलग पहचान थी. पारस कुंज ने अपने विचार रखे. त्रिलोकी नाथ दिवाकर, धीरज पंडित, डॉ केके मंडल, नकुल निराला, अभय कुमार भारती, अनवर भागलपुरी, गोकुल सिंह सत्यार्थी, संजय भागलपुरी, ध्रुव कुमार सिंह, डॉ जयंत जलद, सोहन मंडल, मुरारी मिश्र, विनोद राय, गणेश ठाकुर निराला, विजय कुमार राही, कविता राही, ज्योति राही, रोशन राही और राम स्वरूप पंडित ने श्रद्धांजलि दी. धन्यवाद ज्ञापन रामावतार राही की धर्मपत्नी उषा राही ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










