Bhagalpur News : शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 1:14 AM
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता के लड़के ने लडकी से प्रेम व शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया.
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता के लड़के ने लडकी से प्रेम व शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. लड़की जब गर्भवती हो गयी तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. ऐसा आरोप मधुसूदनपुर इलाके के लडकी ने लगाया है. लडकी मंगलवार रात लड़के के घर भीमकित्ता पहुंच गयी. लड़की जबरन लड़के के घर घुस गयी. लड़के के परिजनों ने लड़की को बाहर निकाल दिया. लड़की ने रात दस बजे तक जम कर हंगामा किया. यह देख आसपास भीड़ जुट गयी. मधुसूदनपुर पुलिस और 112 की भी गाड़ी मौके पर पहुंची. लड़की को समझाने का प्रयास किया पर लड़की मानने को तैयार नहीं थी. बताया जाता है कि लड़की नाबालिग है और तीन माह की गर्भवती है. वही लड़का भीमकित्ता का रहनेवाला सीमेंट-छर्री विक्रेता धरमवीर यादव है. रात के 8 बजे लड़की अपने परिवार के साथ लड़के के घर के बाहर पहुंच गयी और जमकर हंगामा किया. उसका आरोप है कि उसके प्रेमी की मौसी ने उसके साथ बदसलूकी की. उसे जबरन टोटो पर बैठा कर गांव से भगाने की कोशिश की. तभी वह टोटो से कूद कर उतर गयी और सीधे अपने प्रेमी के गांव पहुंच गयी. बताया जाता है कि लड़की ने जहर भी खाने की कोशिश दो चार दिन पहले की थी. पर ससमय उसका इलाज कराया गया. लड़की महिला थाना भी गयी. हालांकि उसने वहां लिखित आवेदन नहीं दिया है. मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा महिला थाना में लिखित शिकायत यदि की जायेगी तो कार्रवाई में मधुसूदनपुर पुलिस सहयोग करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










