इशाकचक में मिला डेंगू का एक मरीज
इशाकचक में मिला डेंगू का एक मरीज
भागलपुर . मायागंज अस्पताल में गुरुवार को जांच के बाद डेंगू का एक मरीज पॉजिटिव मिला. 45 वर्षीय अधेड़ मरीज इशाकचक का निवासी है. अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के डेंगू वार्ड में सिर्फ एक मरीज ही इलाजरत है. —— पहले मॉडल अस्पताल का इमरजेंसी विभाग चालू होगा भागलपुर. सदर अस्पताल परिसर में बन कर तैयार मॉडल अस्पताल को डीएम ने 30 नवंबर तक शुरू करने का निर्देश दिया है. लेकिन निर्माण एजेंसी ने अब तक मॉडल अस्पताल का पूरा नहीं किया है. अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि पहले चरण में सदर अस्पताल से इमरजेंसी विभाग को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. एक सप्ताह के अंदर काम पूरा होगा. शुक्रवार को अस्पताल में बिजली आपूर्ति भी शुरू हो जायेगी. इमरजेंसी के बाद ओपीडी व इंडोर विभाग को शुरू किया जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए