दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भागलपुर का स्थान 57वां रहा

Updated:
विज्ञापन

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भागलपुर का स्थान 57वां रहा

विज्ञापन

-शहर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही, सांस लेने में कठिनाई

आपके शहर में

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम बुधवार को शुष्क रहा. 2.5 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. हवा की धीमी गति के कारण शहर में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया. मायागंज व कचहरी चौक की आबोहवा सबसे खराब रही. सुबह 11 बजे शहर का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 तक पहुंच गया. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भागलपुर का स्थान 57वां रहा. हवा में सूक्ष्म धूलकण की मात्रा बढ़ने से यह स्थिति हुई. ऐसी खराब हवा में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई. इधर, दोपहर में धूप से ऊमस जैसी स्थिति रही. वहीं शाम से लेकर सुबह तक हल्की ठंड रही. दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 84 फीसदी रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में पूर्वानुमान अवधि 14-17 नवंबर तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ————————————

किसानों को सलाह : शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए अगात धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करें. फसलों की स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए सड़ी-गली 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर खाद की मात्रा पूरे खेत में बिखेर कर मिला दें. गेहूं की बुआई के लिए तापमान व अन्य मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल है. गेहूं की बुआई शुरू कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन